Wednesday, December 12, 2018

उदाहरण जानवरों का जरूर हैं पर विचारणीय हैं.....

एक बार कुत्ते और गधे में शर्त लगी कि जो दौड़ कर पहले पहुचेगा वो सत्ता के सिंहासन पर बैठकर राज़ करेगा.

दौड़ शुरु हुई..
कुत्ता खुश था..
उसने सोचा वो तो तेज़ दोडता है,
गधे को तो यु ही हरा देगा.

पर उसे क्या मालूम था की हर एक मुहल्ले चोक पर बहुत से कुत्ते हैं ओर वो उसे आगे जाने ही नही देगे.!!
हुआ भी ऐसा ही..
हर चौक पर स्थानीय कुत्तो ने उस पर जानलेवा हमला किया,
वो बहुत से कुत्तो से लड़ता हुआ जैसे तैसे पहुंच गया.

लेकिन वहाँ जाकर देखा की गधा सत्ता के सिंहासन पर बैठकर राज़ कर रहा है..

हताश घायल कुत्ता बोला,
काश मेरी ही बिरादरी वाले मुझसे लडे न होते तो..
ये गधा इस सिंहासन तक कभी नही पहुंच पाता.

जरा सोचिए गलती कहाँ हो रही है.

*उदाहरण जानवरों का जरूर हैं पर विचारणीय हैं.....*

1 comment:

  1. Students often face challenges in meeting deadlines and maintaining quality in their assignments. Choosing the right academic assistance can make a big difference in performance and confidence. In the middle of your academic journey, finding the best essay writing service ensures well-researched, plagiarism-free, and high-quality content tailored to your needs. With expert writers and timely delivery, such services help you achieve better grades while reducing stress and improving your overall learning experience.

    ReplyDelete

Developed By sarkar